बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग में सुरेश चन्द्र (54 वर्ष) पुत्र राम स्वारूप, निवासी गांव उघैती ने देहदान का संकल्प लिया।
एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया। साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया और उनको देहदान के बारे में जानकारी दी। कालेज प्राचार्य डॉ अरूण कुमार के दिशा-निर्देशानुसार एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ मुकत्याज हुसैन द्वारा देहदानी सुरेश चन्द्र को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ एस के मिश्रा, डॉ अर्जित गंगवार, पुष्पेन्द्र पाल, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।

