SIR के काम से परेशान अब बरेली में BLO की मौत; भाई का आरोप- काम के दबाव के चलते हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बरेली जनमत। अपने अतिरिक्त कार्य से परेशान एक बीएलओ की दर्दनाक मौत हो गई। एसआईआर (SIR) के अधिक दबाव की वजह से स्कूल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अचानक गिर पड़े। लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम अविनाश सिंह और एडीएम सदर प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे।
भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात 47 साल के शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार पर SIR का काफी दबाव था। बुधवार सुबह ड्यूटी दौरान ही उनकी मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं BLO के बड़े भाई योगेश गंगवार भी शिक्षक हैं और उन्हें सुपरवाइजर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों SIR का बहुत ज्यादा दबाव है। अधिकारी लगातार दबाव दे रहे हैं। रात करीब 12 बजे तक काम करना पड़ रहा है। उसके बावजूद अधिकारी फटकार लगाते हैं। उनका आरोप है कि काम का ज्यादा बोझ होने की वजह से मेरे भाई की जान चली गई।

बच्चों के सिर से मां के बाद उठा पिता का भी साया…

BLO सर्वेश कुमार की मौत से उनके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी पहले ही मर चुकी है और उनके दो जुड़वा बच्चे अहाना, अयांश जिनकी उम्र 5 साल है। सर्वेश बरेली के कर्मचारी नगर के रहने वाले हैं। 2015 में उनकी शिक्षक पद पर नौकरी लगी थी। उनके भाई ने बताया कि कभी भी काम का बोझ इतना ज्यादा नहीं रहा जितना इस बार है।
एसडीएम सदर प्रमोद कुमार का कहना है कि BLO सर्वेश कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने अतिरिक्त कार्य का बोझ होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *