बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत; रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह दीवार से जा टकराया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के रसूला गांव निवासी आर्येन्द्र पुत्र अमर सिंह (31) कल शाम अपनी रिश्तेदारी में उझानी कोतवाली के पतौरा गांव गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। उझानी कोतवाली के उझानी-कादरचौक रोड पर रेलवे क्रॉसिंग मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्येन्द्र बाइक समेत एक दीवार से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुबह परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *