बदायूॅं जनमत। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शराब सेल्समैन की मौत हो गई। यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के पैंपल गांव के पास हुआ।
मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र प्रलाद के रूप में हुई है, जो बरेली के थाना आंवला स्थित शादीनगर का निवासी था। प्रमोद फैजगंज बैंहटा थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

