बदायूं में गोमांस तस्कर और पुलिस में मुठभेड़; 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार गोमांस तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्कर के पैर में गोली लगी। इसी गैंग का 25 हजार का एक अन्य इनामी तस्कर पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है, जबकि इसके दो साथी अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान नबाशे पुत्र बेसर अली, निवासी कटौतिया, थाना कुंवरगांव के रूप में हुई है। कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नबाशे हुसैनपुर के जंगल में गोकशी की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस चेकिंग अभियान चलाया। हुसैनपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि की। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुंवरगांव थाने में उसके खिलाफ गो तस्करी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *