बदायूॅं जनमत। एक शख्स ने 11 वर्षीय किशोर को अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर किशोरी के साथ कुकर्म किया। हालत गंभीर होने पर उसने परिजनों को सारी दास्तान बताई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उसहैत थाना क्षेत्र के कटरासआदतगंज की है। गांव निवासी ई-रिक्शा चालक श्यामपाल गांव के ही एक 11 वर्षीय किशोर को बहला फुसलाकर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गया। वहां ले जाकर उसने किशोर के साथ कुकर्म किया। इसके बाद किशोर की हालत बिगड़ गई। किशोर ऐसी स्थिति में घर पहुंचा तो घर वाले देखकर दंग रहे गये। उसने अपने साथ हुई पूरी दास्तान को बताया। इसके बाद किशोर के पिता ने चौकी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 



