बदायूॅं जनमत। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्ट्री में हुए हादसे में दातागंज विधानसभा के ग्राम मुड़सेना खुर्द निवासी मृतक वीरभान उर्फ भानु यादव के अंतिम संस्कार में सपा नेत्री सुनीता पाल भी शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भानु यादव की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उन्होंने कहा कि हम इस दुःख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सरकार से हमारी मांग है कि मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही इस हादसे के लिए जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक एवं लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


