बदायूं में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊ खुर्द में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक घर से दवा लेने के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक कुलदीप चौहान (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया युवक नोएडा में नौकरी करता था और वहीं रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह तीन दिन पूर्व ही नोएडा से गांव आया था। बताया गया कि युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *