बदायूं में कादरी गेट से मीरा जी की ढाल तक लोगों को मिला रोशनी का तोहफा, तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के क़ादरी गेट से मीरा जी ढाल तक फुटपाथ को रोशन करने का काम किया गया है। करीब 15 लाख की लागत से लगाए गये तिरंगा स्ट्रीट लाइट ने पुरे क्षेत्र को जगमग कर दिया है। पालिका शासन द्वारा 35 ऑक्टोगोनल सिंगल आर्म पोल स्थापित किये गए हैं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्ट्रीट लाइट का उद्धघाटन किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अब नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि नगर में चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा पालिका की प्राथमिकता है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, अब पूरा इलाका रोशनी से सराबोर रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

लाइट जलाकर उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *