अवैध संबंधों के शक में शराबी पति ने पत्नी को पीटा, सुबह पाइप पर लटका मिला विवाहिता का शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अवैध संबंधों के शक में शराब पीकर राजमिस्री ने अपनी पत्नी को पीट दिया। शनिवार की सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर जीने पर लगे पाइप पर फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों ने शव उतार कर मायके पक्ष को सूचना दी और घर में ताला लगाकर भाग गए। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति का शराब पीते वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर जिले की रहने वाली श्यामलता ने बताया उनके पिता मुरारी लाल संभल के थाना बनियाठेर के गांव चमरपुरा के रहने वाले हैं। मुरारी लाल ने बेटी रजनी (28 वर्ष) की शादी दस साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीराजी चौकी के रहने वाले महेश के साथ की थी। शादी के बाद रजनी के तीन बच्चे हुए। आरोप है कि महेश राजमिस्त्री का कार्य करता है और शराब पीकर रजनी को पीटता था। महेश को शक था कि रजनी किसी गैर व्यक्ति से बात करती है।
अवैध संबंध के शक में उसको पीटकर कुछ दिन पहले घर से भी निकाल दिया था। लेकिन उसका जेठ घर गया और कहा कि अब कोई बात नहीं होगी रजनी को भेज दो। मायके पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार रात महेश व उसके परिवार के लोगों ने रजनी की हत्या कर दी और घर में ताला डालकर भाग गए। मायके पक्ष को सूचना दी गई कि रजनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसपर परिवार के साथ वह घर पहुंचे तो घर में ताला लगा था। पुलिस को बुलाकर ताला तोड़कर देखा तो उसका शव घर में पड़ा था। जीने में मफलर का फंदा लगा मिला।

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया…

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पति को अवैध संबंधों का शक था। इसी को वह मारपीट करता था। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *