बदायूॅं जनमत। वजीरगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते-करते महिला (35 वर्ष) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बेटी ने जब देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि 16 साल पहले महिला का निकाह हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 14 साल की है। उसका पति अपने ससुर के साथ बिहार गया हुआ था। दोनों ससुर दामाद वही रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर बच्चे व महिला रहती थी। परिजन ने बताया कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि महिला उससे रात-दिन फोन पर बात करती रहती थी। वह युवक पर साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। युवक उसके विवाहित होने की बात कहकर उसे साथ रखने को मना कर दिया था। लेकिन विवाहिता बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने को तैयार थी।
बेटी बोली- फोन पर किसी से बात कर रही थी मॉं
महिला की 14 साल की बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर अपने साथ ले जाने की बात कह रही थी। बात करते बहुत समय हो गया तो बच्चे अपने कमरे में जाकर सो गए। बताया गया कि रात करीब 10 बजे फोन से बात करते हुए महिला बरामदे में लगे पंखे पर फंदे से लटक गई।
कुछ देर बाद बेटी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शव को फंदे से उतारकर शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। वहीं पति व मृतका के पिता को घटना की सूचना दी गई। गांव परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराई और शव को देर शाम गांव ले जाकर दफन करा दिया।

