व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; बिजली कटौती पर व्यापार चौपट, आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। डीएम अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला व्यापार बंधु समिति, जिला श्रम बंधु समिति की जनपद स्तरीय नामित पदाधिकारियों एवं जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों की व्यापारियों की उद्योगों से संबंधित बैठक आयोजित की गई‌। बैठक में डीएम ने उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को अतिशीघ्र समाधान करने के लिए आदेशित किया। बैठक में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंदर महाजन ने जनपद में व्याप्त प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
जितेंदर महाजन ने जनपद में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि अब जनपद में मात्र 12 से 14 घंटे तक ही बिजली दी जा रही है। जिससे पूरा उद्योग व्यापार चौपट हो रहा है, अगर विद्युत की समस्या यूं ही बनी रही तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और बिना विद्युत के कोई भी कारोबार नहीं किया जा सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
वहीं डीएम ने जितेंदर महाजन को सभी समस्याओं को अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जितेंदर महाजन ने बैंक द्वारा लोन न देने तथा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया। डीएम को ज्ञापन देने वालों में जितेंदर महाजन के साथ शिवओम गुप्ता, यश गुप्ता, अक्षित गुप्ता, वत्सल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सागर अरोड़ा, अवनीश गुप्ता, सौरभ, राजेंद्र सिंह, शिव शंकर, आदि दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

बदायूं डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *