BIMT कॉलेज के 5 छात्रों का टेक्नोडिवाइजर प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में चयन, कॉलेज में खुशी

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (BIMT) के लिए गर्व का क्षण आया है। प्रतिष्ठित IT कंपनी टेक्नोडिवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ ने कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए के 5 मेधावी छात्रों का चयन किया।
कंपनी ने आज कॉलेज कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की। इसमें सबसे पहले एप्टीट्यूड परीक्षा, कोडिंग राउंड फिर टेक्निकल इंटरव्यू, और अंत में HR राउंड हुआ। इसमें 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 5 छात्रों ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कंपनी को प्रभावित किया। चयनित विद्यार्थियों में बीसीए अंतिम सेमेस्टर के जयवीर, अरमान, शैंकी, प्रियांशी और अंशिका रहे।
चयनित छात्रा शैंकी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “BIMT के शिक्षकों की गाइडेंस और ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल की मॉक इंटरव्यू सीरीज से हमें बहुत मदद मिली। अपने ही शहर से पढ़कर चंडीगढ़ जैसी IT हब में जॉब मिलना सपने जैसा है।” महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा, “यह हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और फैकल्टी के समर्पण का परिणाम है। टेक्नोडिवाइजर जैसी कंपनी का हमारे कैंपस में आना यह साबित करता है कि BIMT के छात्र इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्लेसमेंट अधिकारी व महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने छात्रों की कोडिंग स्किल, कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी की खास तारीफ की। टेक्नोडिवाइजर ने भविष्य में भी BIMT से और छात्रों को लेने की इच्छा जताई है।
इस उपलब्धि पर पूरे BIMT परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना ने कम्पनी के एच आर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *