बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। शहर के श्याम नगर स्थित सुप्रतिष्ठित ब्लूमिंगडेल स्कूल में सीबीएसई व एनसीईआरटी द्वारा पारित दिशानिर्देश के क्रम में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहले दिन कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी व मात्र भाषा हिंदी के अलावा अन्य तृतीय भाषा की जानकारी व भविष्य में उसके के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सात दिवसीय इस समर कैंप में क्रमवार अलग अलग दिनों में संस्कृत व उर्दू भाषा की व्यवहारिक रूप से मूल समझ के साथ उसके इस्तेमाल व सांस्कृतिक, कलात्मक एवं रचनात्मक पहलुओं के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित व अभ्यास कराया जायेगा।
यह रचनात्मक पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सीबीएसई द्वारा एनसीईआरटी के दिशा निर्देशन में आरम्भ की गयी है। जिसके अंतर्गत विभिन्न भारतीय भाषाओं की विविधता की समरसता का पोषण किया जायेगा। मूल रूप से विभिन्न भाषाओं की समझ कम उम्र में ही विकसित की जा सकती है एवं मूल भाषाओं के आलावा जब बच्चा अन्य भाषा सीखता है तो सम्मिश्रित भाषाओं के माध्यम से अपने विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम होता है व आत्मविश्वासी भी बनता है।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता व श्वेता मेहंदीरत्ता के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। सभी ने भाषा व उसके महत्व पर प्रकाश डाल विद्यार्थियों को प्रेरित किया।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *