समाधान दिवस; SDM दातागंज ने उसहैत थाने पर सुनीं समस्याएं, त्योहारों पर शांति की अपील

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शनिवार को थाना दिवस के मौके पर एसडीएम दातागंज ने उसहैत थाने पर पहुंचकर समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने थाना उसहैत परिसर में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिकतर शिकायतें जमीन को लेकर आईं, जिसको लेकर एसडीएम ने संबंधित कानूनगो और हल्का लेखपाल को समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा आगामी होली और रमजान माह व ईद के त्योहारों को नगर व क्षेत्र के लोगों से भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा त्योहारों पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही कहा सोशल मीडिया पर भी विशेष नज़र रखी जा रही है। गलत या भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा होली पर जबरदस्ती रंग लगाने या हुड़दंग करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस पर उसहैत थाना परिसर में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम धर्मेंद्र कुमार : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *