बदायूॅं जनमत। रमजान के चौदहवें रोजें के अवसर पर बिसौली नगर की रज़ा मस्जिद के इमाम हाफिज शरीफ रज़ा जामी की सरपरस्ती में असलम मंसूरी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय रोजेदारों ने भाग लिया। नमाज के बाद कौम और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं की गई। इमाम शरीफ रज़ा जामी ने कहा कि रमजान का महीना अपने रब की इबादत करने के साथ साथ गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का बेहतरीन महीना है।
इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, चांद मंसूरी, राशिद मंसूरी, हनीफ कुरैशी, जावेद कुरेशी, आसिम कुरैशी, तैयब मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, बाबू मेंबर, समीर कुरेशी, आसिफ मंसूरी, असलम मंसूरी, युसूफ मंसूरी, नदीम कुरैशी, इमरान मंसूरी, फैजान मंसूरी, सोनू कुरैशी, फरीद कुरैशी, छोटे मुल्लाजी, नाजिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, अलीम कुरैशी, जुनैद कुरैशी, नदीम मंसूरी, दानिश कुरेशी, हाशिम मंसूरी, इकबाल मंसूरी, पप्पू मंसूरी, वसीम कुरेशी आदि मौजूद रहे।
आई एम खान की रिपोर्ट : जनमत एक्सप्रेस।





