बदायूं में टला बड़ा हादसा; प्राथमिक स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग, नहीं चले उपकरण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले के एक प्राथमिक स्कूल में छात्रों का खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने गांव वालों की मदद से बच्चों को सकुशल स्कूल से बाहर निकाला। आग बुझाने के उपकरण शोपीस मिले। सिलिंडरों पर जंग आ रही थी। किसी को चलाना भी नहीं आया। पुलिस ने जब उनको चलाया तो सब खराब मिले।
कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी स्थित प्राथमिक स्कूल में 280 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शुक्रवार को 61 छात्र स्कूल पहुंचे थे। हादसा उस समय हुआ जिस समय छात्रों को खिलाने के लिए खाना बनाने के लिए रसोईया रसोई घर में काम कर रहीं थीं। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। छात्र-छात्राएं चीखने लगीं। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी ने थाना पुलिस को हादसे की सूचना दे दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रधानाचार्य थीं नदारद…

स्कूल में सात का स्टाफ है। अध्यापक व शिक्षामित्र सभी स्कूल में मौजूद थे लेकिन प्रधानाचार्य 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंच सकी थीं। करीब 11 बजे आग लगने की सूचना लोगों ने उनको दी तो बताया कि वह मीटिंग में गईं हैं।
जानकारी मिली है खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई थी। आग बुझाने के उपकरण खराब मिले है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *