बरेली में बेवफा पत्नी दो बेटों को छोड़ प्रेमी संग भागी; सदमें में पति ने खाया जहर, जेब से मिला सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश

बरेली जनमत। एक एडवोकेट की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड संग भाग गई। पति ये सदमा बर्दाश्त न कर सका और उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इतना ही नहीं पति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें कहा है कि मेरे बच्चों को मेरी पत्नी को न दिया जाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। बरेली के रहने वाले एक एडवोकेट की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी, कुछ दिन पहले वो घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों को लगा कि वह मायके चली गई होगी, लेकिन जब वहां भी नहीं मिली तो पति ने उसकी तलाश शुरू की, बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। यह खबर मिलते ही पति टूट गया।
पत्नी के जाने के बाद एडवोकेट गहरे डिप्रेशन में चला गए। उन्होंने घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था- मैं अब जी नहीं सकता, जिसने मुझे और मेरे बच्चों को धोखा दिया, उसे मेरे बेटों के पास मत जाने देना। इस नोट को पढ़कर परिवार के लोग फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा हुआ है। एडवोकेट की पत्नी और उसका प्रेमी फिलहाल लापता हैं, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। थाना कैंट प्रभारी ने बताया कि पति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और बयान देने की हालत में नहीं है। उनके होश में आने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *