बदायूॅं जनमत। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी दातागंज के बरेली तिराहा के पास से की गई।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के निवासी दोनों युवकों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में जातियों के वर्गीकरण का मजाक उड़ाया गया, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं और विशेष रूप से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं। जिस सम्बन्ध में दातागंज कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 039/26, धारा 353(2) BNS और 66(D) IT ACT के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार जेल भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मकबूल पुत्र युसूफ अली, निवासी ग्राम ढिलवारी, पोस्ट पुरैनी, थाना दातागंज और अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नवाब हसन खां, निवासी मोहल्ला बुद्धा बाजार, थाना दातागंज के रूप में हुई है।

