बदायूं में सर्राफा दुकान से सोने का पेंडेंट चोरी; नकाबपोश महिला और एक आदमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के एक सर्राफा कारोबारी की दुकान से सोने का पेंडेंट चोरी हो गया। आरोप है कि ग्राहक बनकर आए नकाबपोश एक महिला और पुरुष ने इस वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी को 3.820 ग्राम वजन का एक पेंडेंट कम मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। पेंडेंट की कीमत करीब 70 हजार है।
घटना शहर के पुराना बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र महाजन की दुकान पर शुक्रवार दोपहर हुई। जितेंद्र महाजन ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। दुकान पर एक नकाबपोश महिला और एक पुरुष सोने का पेंडेंट खरीदने के बहाने आए थे। दोनों ने कई डिजाइन देखे और मोलभाव भी किया। कुछ देर बाद वे दुकान से चले गए। उनके जाने के बाद जब व्यापारी ने अपने पेंडेंट गिने, तो एक पेंडेंट गायब मिला।
चोरी का एहसास होने पर व्यापारी ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज को सर्राफा व्यापारियों के ग्रुप में भी साझा किया गया, हालांकि उसमें चोरों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं और न ही वे सीधे तौर पर पेंडेंट चुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दुकान में पेंडेंट देखते हुए चोरी के आरोपी महिला और पुरुष : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *