बदायूं SSP ने जारी की तबादला सूची; चार इंस्पेक्टर, दो दरोगाओं हुआ स्थानांतरण, उसावां SHO हटाए

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने शनिवार रात पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। इस सूची में चार इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है, साथ ही उनके प्रभार भी बदले गए हैं।
एसएसपी ने उसावां के थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर से उनका प्रभार वापस लेते हुए उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा है। वहीं, दरोगा राजेंद्र सिंह को बिनावर थानाध्यक्ष के पद से हटाकर उसावां का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार को स्वाट टीम प्रभारी पद से हटाकर बिनावर थाने की कमान सौंपी गई है। मुजरिया थाने की एसएचओ ज्योति सिंह को अब महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है।
बिल्सी की कस्बा चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, महिला थानाध्यक्ष प्रियंका को जनशिकायत प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया है।

बदायूं एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *