बदायूॅं जनमत। विकास क्षेत्र दातागंज के संविलियन विद्यालय पलिया लट्टू में बच्चों को नए सत्र के प्रारम्भ में नवीन निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तकें मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
स्कूल के टीचर फरहत हुसैन ने पुस्तक वितरण करते समय बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सत्र के प्रारम्भ में बच्चों को पुस्तके उपलब्ध करा दी गई है। इससे पढ़ाई सुचारू रूप से हो सकेगी और निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया जा सकेगा। इस दौरान बच्चों को नियमित उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर फ़रहत हुसैन, प्रदीप कुमार सिंह, पुनीत आहूजा, अभिषेक चौहान, ज्ञानेश दीक्षित, सुषमा देवी, प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।

