बदायूॅं जनमत। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री व पार्टी के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव आबिद रज़ा पूरे जिले में समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा विशेष तौर पर शेखूपुर विधानसभा का लगातार दौरा कर रहे हैं। शेखूपुर की जनता यादव, मुस्लिम व सेकुलर हिंदू पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का अपने-अपने गांव में आमंत्रित करके जनसभा करा रहे हैं तथा आबिद रज़ा के गांव-गांव पहुंचने पर फूलों की बारिश करके उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।
कल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर के कई गांवों में दौरा था, इसी क्रम में जब पूर्व मंत्री आबिद रज़ा कश्यप बाहुल्य गांव ललसी नगला पहुंचे तो कश्यप समाज के लोग आबिद रज़ा को कश्यप समाज के प्राचीन मान्यता प्राप्त शिव मंदिर ले गए, जहां मंदिर के महंत ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कश्यप समाज के अलावा पिछड़े वर्ग, दलित समाज, यादव समाज व मुस्लिम समाज के गांवों का दौरा किया। जहां विशेषतौर पर पार्टी (PDA) विशेषतौर पर मुसलमान व यादव समाज के वोटरों ने आबिद रज़ा से कहा कि हम अखिलेश जी के सम्मान में पार्टी के सम्मान में वोट डालते हैं। एक बार पार्टी जीतती है, एक बार हारती है। सन 2022 में पार्टी के सम्मान में अखिलेश यादव के सम्मान में हमने वोट देकर विधायक बनाया, लेकिन विधायक बनने के बाद साढ़े चार साल वोटर की तरफ पलट कर नहीं देखा। यादव, मुस्लिम समाज व हिंदू जिन्होंने पार्टी को वोट दिया उनके गांवों की कोई सड़क नहीं बनाई, ना ही कभी वोटर के साथ थाने गए, ना तहसील गए, ना अस्पताल गए। इस तरह से बेगुनाह वोटर पर पुलिस का उत्पीड़न होता रहा, ककराला कांड में लगभग 300-400 बेगुनाह मुसलमानों को जेल भेजा, फर्जी मुकदमें लगाए, कुछ पर झूठी NSA लगाई गई। लेकिन स्थानीय विधायक ने ना थाने जाकर ना SSP और DM से मिलकर बेगुनाह मुसलमानों का सही पक्ष रखा। तहसील, अस्पताल में भी आम वोटर की हिमायत नहीं की गई। 4 साल विधायक निधि से हाईमास्ट, स्वागत द्वार व यात्रीशेड बनाए गए तथा विधायक निधि से विपक्षी लोगों के स्कूलों को रूपया दिया गया। चार साल तक पार्टी के वोटर को कुछ नहीं मिला। विधायक निधि का सारा काम एक व्यक्ति को दिया गया, पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का भी उसको ईनाम नहीं मिला। इसलिए शेखूपुर की आम जनता जो सपा की विचारधारा में आस्था रखती, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहती है, उन सब ने एक स्वर में पार्टी के स्टार प्रचारक व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से कहा कि शेखूपुर की जनता का संदेश पार्टी के मुखिया अखिलेश जी तक पहुंचा देना, हमें पार्टी व अखिलेश जी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन विधायक से पार्टी वोटर नाराज है। शेखूपुर की जनता ने कहा हम अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना चाहते है, यह कहकर नारा लगाकर अपनी शिकायत खत्म कर “अखिलेश जी से बैर नहीं विधायक तेरी खैर नहीं” शेखूपुर की जनता की नाराजगी की शिकायत सुनकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि हम आपकी बात पार्टी मुखिया “अखिलेश जी तक पहुंचा देंगे” लेकिन आप लोग 2027 में गांव-गांव जाकर घर-घर जाकर अखिलेश जी के PDA को मजबूत करें तथा सेकुलर हिंदू को पार्टी से जोड़े। भाजपा से वर्तमान हालात में किसान, गरीब, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाए सब नाराज है। आम लोगों को खाना बनाने में दिक्कत आ रही है, सिलेंडर नहीं मिल रहे, पूरे उत्तर प्रदेश की आम जनता BJP को हटाना चाहती है। आबिद रज़ा ने शेखूपुर की जनता से कहा आपका कोई काम मेरे करने लायक होता तो आपके लिए मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं, हम आपके जायज काम करने की कोशिश करेंगें।

