बदायूॅं जनमत। सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर PDA का प्रचार कर रहे हैं। आबिद रज़ा अभी तक लगभग 120 गांवों में जाकर PDA का प्रचार कर चुके हैं। इसी क्रम में आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल, मचलई, नैथू, खिरीया रहलू , इस्लामगंज, रहीमउद्दीन नगर और बाराचिर्राह में PDA के प्रचार के लिए जनसभाएं की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों व ढोल नगाड़ों से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया।
सभी गांव की जनता ने आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया और कहा जब से समाजवादी पार्टी बनी है, हमने हमेशा सपा को वोट दिया है। चार बार सपा की सरकार बन चुकी लेकिन हमारे गांव की सड़कों में अभी भी गड्ढे है। हमारे गांव में कोई विकास नहीं हुआ है। ग्रामवासियों ने कहा हम अपने विधायक से कहते कहते थक गए लेकिन आज तक कोई भी रोड विधायक नहीं बनवा सके। हम गांव वाले एक तरफा साईकिल को वोट देते हैं। लेकिन विधायक बनने के बाद हमारे गांव में विकास के बारे में कोई नहीं सोचता। ग्रामवासियों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से कहा हमने सुना भी है और देखा भी है कि आप जब बदायूं के विधायक थे तब आपने बदायूं का बहुत विकास कराया था। आप काम करने वाले व्यक्ति है, आप अपने लोगों की लड़ाई भी मजबूती से लड़ते है। हमें आप जैसा नेता ही चाहिए। हम सब ग्रामवासी का मानना है कि अगर आबिद रज़ा आप शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ोगे तो शेखूपुर विधानसभा की सपा की सीट बच जाएगी वरना जो इस इलाके से चुनाव लड़ते हैं उनका आज तक राजनैतिक रिकॉर्ड है वह एक बार चुनाव जीतते हैं, एक बार हारते हैं, कभी दुबारा चुनाव नहीं जीतते हैं। इसलिए हम सब की आबिद रज़ा से मांग है कि आप ही शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत सकते हो।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा शेखूपुर मेरी जन्म भूमि है और बदायूं मेरी कर्मभूमि है। मैं शेखूपुर विधानसभा के ककराला कस्बा में ही पैदा हुआ हूं। उन्होंने कहा हम पूरे शेखूपुर विधानसभा में में PDA का प्रचार करने निकले हैं। 2027 में हर हाल में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात आपकी टूटी सड़कों की 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।
इस दौरान धर्मवीर जाटव, श्याम सिंह जाटव, मैकू जाटव, दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिंह शाक्य, फौजी शाक्य, रिजवान अंसारी, दिलशाद अंसारी, ज़ाहिद अंसारी, डॉक्टर दिलशाद अंसारी, डॉक्टर हाशिम अंसारी, अकील खान, रिंकू, नफीस अहमद अंसारी, जमील अंसारी, आस मोहम्मद, आकिल नबी, नबी हसन अंसारी, डॉक्टर नबी अहमद आदि लोग मौजूद रहे।


