मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ और पूर्व चेयरमैन हाजी नूरुद्दीन की याद में सहसवान में मुशायरा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हिंदुस्तान के मशहूर शायर व सहसवान व रामपुर घराने से ताल्लुक रखने वाले ताहिर फ़राज़ और सहसवान को विकास से चहुंमुखी बनाने वाले पूर्व चेयरमैन मरहूम हाजी नूरुद्दीन की याद में सहसवान में एक मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसकी निजामत समूचे हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बदायूं का नाम विदेश में रोशन करने वाले शायर हिलाल बदायूंनी ने की।
उन्होंने कहा- मुझे ये फ़ख्र है तुम को ख़याल रहता है।
तुम्हारे ज़ेहन में कोई ‘हिलाल’ रहता है।
अभी लगी ही नहीं शोहरतों की गर्म हवा।
अभी से खून में इतना उबाल रहता है।
पूर्व चेयरमैन के बेटे सपा नेता जमालुद्दीन, मेहमान ए खुसूसी सपा के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान रहे। मुशायरे के कन्वीनर तारीफ नियाज़ी रहे। जिनके द्वारा सभी शोहरा एवं मेहमानों का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुशायर का आगाज़ नाते पाक से हुआ। उसके बाद बारी बारी से सभी शायरों ने अपना कलाम पेश किया। लेकिन मुशायरे को कामयाब बनाने का भरपूर जिम्मा हिलाल बदायूंनी ने संभाला और उन्होंने चिराग के साथ मिलकर मुशायरे को कामयाब बनाया।
इस दौरान नगर के वरिष्ठ डॉ मुजीब, डॉ गुफरान, डॉ मुनीर अख्तर, डॉ आदिल समी, आमिर सुल्तानी, अनवर खान पत्रकार, सलीम सिद्दीकी, काशिफ अली खान, भाजपा नेता फ़राज़ खान, जमाल समी, उजैर रशीद, सभासद शादाब अंसारी, निराले बरकाती, मोनिस कुरैशी, अर्शी खान, सुहैल चौधरी, बब्बू नकवी, खालिद गुरुजी, नीशू खान, मुशीर खान, आरटीएम डायरेक्टर रिदा तनवीर, लाइवा खान, अबीर खान आदि ने मुशायरे में भाग लिया। अंत मे मुशायरे के सदर जमालुद्दीन ने सभी शोहरा का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *