उसहैत में बुलेरो को साइड न देने पर कार चालक को पीटा, अनियंत्रित होकर पलटने पर टला हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सआदतगंज चौकी क्षेत्र के निरा नगला मोड पर कार से टकरा कर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो चार पलटी खाकर पलट गई। कार में सवार कुल छह लोगों में चार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
बताया जा रहा है कि ग्राम खजुरा नगला निवासी पंकज पुत्र रामकिशोर कश्यप उसहैत की ओर अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान खिता नगला निवासी युवक बोलेरो से हार्न देते हुए साइड मांग कर आगे निकला। कार सवार पंकज ने बोलेरो का हार्न अनसुना कर साइड नहीं दी तो बोलेरो सवार युवकों ने पंकज की मारपीट कर दी। पंकज पक्ष का एक बाइक सवार आगे निकल गया। जिसके द्वारा बोलेरो से तेज गति से पीछा किया। जिससे बोलेरो डिसबैलेंस होकर पलट गई। वहीं बताया जा रहा कि पंकज कश्यप चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा है।
उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पंकज की ओर प्राप्त तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल पंकज और राजू को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *