बदायूं में मालगाड़ी से कटकर उसहैत के व्यक्ति की मौत, हेडफोन लगाकर ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बुधवार दोपहर एक अधेड़ मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी गई। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के घोंचा गांव के पास एक बंद रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर हुआ।
मृतक की पहचान कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या चार निवासी मुछई उर्फ नन्हे (50 वर्ष) पुत्र नबी हसन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुछई उर्फ नन्हे हेडफोन लगाए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी, जिसके कारण वे उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि नन्हे मजदूरी की तलाश में घर से निकले थे और रोजाना की तरह आसपास रोजगार ढूंढने जाया करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *