बदायूॅं जनमत। आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा पुलिस लाइन चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत, हेड कॉन्स्टेबल प्रभात श्रीवास्तव और एसआई मनोज कुमार चौहान ने सहभागिता करते हुए लोगों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, ताकि कोहरे व सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। जो नागरिक यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। संविधान दिवस पर लोगों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने डायरेक्टर रिदा तनवीर व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान टीम के सदस्य अबीर खान, नीशू खान, अलीना, रफ़त खान, जमशेद खान, लाइबा, निज़ाम, साहिब, जुनैद आदि उपस्थित रहे।

