बदायूं में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरी, किसान की मौत, पत्नी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। लगाया हो रही बारिश के चलते बीती रात एक कच्चे मकान की छत भर-भराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर एक 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के कुंवरगांव की है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे विनोद पुत्र हरपाल अपने घर में सो रहे थे। तेज बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। विनोद और उनकी पत्नी मलबे में दब गए। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत दोनों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से मकान की छत कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *