अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर RTM सोसाइटी ने दलित महिलाओं के साथ केक काटा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। विश्व महिला दिवस के मौके पर कस्बा सैदपुर स्थित केके कॉन्वेंट स्कूल में RTM सोसायटी के कार्यकताओं ने महिलाओं के साथ विश्व महिला दिवस मनाया। साथ ही महिलाओं व लड़कियों को जागरूकता का ज्ञान दिया।
इस अवसर पर RTM सोसायटी की डायरेक्टर निदा खान ने अपने सहयोगियों के साथ गरीब, मलिन, दलित बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया। वहीं बस्ती की महिलाओं के साथ केक काटकर महिला दिवस मनाया। सोसायटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद आज़म हुसैन व फरीदा खान समाज सेवी ने केक काटा। कार्यक्रम में इकरार खान, अलिना खान, अंजलि सागर, जुनैद खान ने महिलाओं को पत्रिकाएं भी बांटी। शहाना, रेहाना, रश्मि, शारदा, इल्मा, परवीन, रुखसाना, नगमा आदि महिलाओ ने भाग लिया।

रिपोर्ट : ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *