बदायूं में फसल की रखवाली करने गया किसान; सुबह खेत में मिली लाश, कैसे हुई मौत.. पढ़िए

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा की कटरी के गांव सराय स्वाले निवासी किसान का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। उनकी नाक के पास निशान नजर आया। इस पर पुलिस और परिजनों ने सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताई, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी राजेश कुमार (43) के खेत गांव के पास कटरी में हैं। शाम को वह छुट्टा जानवरों से खेत में गेहूं की रखवाली करने के लिए चले गए। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें चाय पहुंचाने के लिए बहन शकुंतला खेत पर गईं तो उन्हें भाई राजेश मचान के पास बेहोश पड़े मिले। उनकी नाक के पास दो निशान आए। शकुंतला की चीख-पुकार के बाद खेतों से कई ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश की शरीर में सांस बताकर परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया।
ग्रामीणों की मौजूदगी में परिवार के लोग राजेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि सांप ने राजेश को नाक के पास डस लिया था। सर्पदंश की वजह से उनके भाई की मौत हुई है।

काल्पनिक चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *