सपा महासचिव शिवपाल यादव कल जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा, आबिद रज़ा भी होंगे साथ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कल बुधवार 12 अगस्त को रामपुर का दौरा करेंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान वह मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर वहां के मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा कर वहां की वर्तमान स्थिति और विभिन्न विषयों से जुड़े हालात की जानकारी लेंगे। इसके बाद वह रामपुर जिला कारागार पहुंचेंगे, जहां वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
चर्चा है कि शिवपाल सिंह यादव के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी रामपुर दौरे पर रहेंगे। उनके साथ रहने से इस दौरे को बदायूं और रामपुर के सपा नेताओं के बीच राजनीतिक संवाद की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत है। जौहर यूनिवर्सिटी के दौरे और आजम खान से मुलाकात को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता है। हालांकि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शिवपाल यादव के रामपुर दौरे पर सपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों की निगाहें टिकी हुई हैं।

सपा नेता शिवपाल यादव के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *