बदायूॅं जनमत। अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सरकारी ट्यूबवेल समेत सात ट्यूबवेल से केबिल और अन्य उपकरण चोरी हो गए। इससे किसानों में दहशत का माहौल है।
अलापुर क्षेत्र की म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने विभिन्न स्थानों पर इन ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरी हुए सामान में केबल, स्टार्टर और पाइप शामिल हैं। सभी पीड़ित किसानों ने इस संबंध में पुलिस को अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए हैं।
चोरों ने गांव अल्लापुर में राजाराम, गजेंद्र और म्याऊं में 15 नंबर सरकारी ट्यूबवेल को निशाना बनाया है। इसके अतिरिक्त, मेंकू लाल और संतोष मिश्रा के ट्यूबवेल से भी केबिल और पाइप चोरी हुए हैं। कुछ स्थानों पर ताले तोड़े गये, जबकि कुछ जगह बाहर से केबल काट ली गई। फिलहाल, पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का पता नहीं लगा पाई है। बता दें कि इससे पहले भी म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अभियासा में कई ट्यूबवेल से केबिल चोरी हुई थीं, जिनकी भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लगातार हो रहीं इन चोरियों से क्षेत्र के किसान बेहद चिंतित और भयभीत हैं। किसानों का कहना है कि यदि एक बार प्रभावी कार्रवाई हो जाती तो अज्ञात चोर सीधे-सादे किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना नहीं बनाते।

