उमराह कर वतन वापसी पर इस्तकबाल, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। उमराह कर मक्का शरीफ से सकुशल वतन वापसी पर सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी छुन्ने खां व उनकी पत्नी सलमा बेगम का लोगों ने फूल मालाओं से इस्तकबाल किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली उर्फ बिट्टन, जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र यादव, सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान, वरिष्ठ सपा नेता जमालुद्दीन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, कफील अहमद, शमी अहमद, काशिफ अली खान ने उमरा कर लौटे छुन्ने खां और उनकी पत्नी का फूल मालाओं से इस्तकबाल किया। इस दौरान लंगर का कार्यक्रम भी चला।
छुन्ने खां ने कहा कि अल्लाह ताला सभी को मक्का मदीना शरीफ की जियारत कराए, उन्होंने कहा कि सच्चे मन से जो दुआ मांगी जाती है वह पूरी होती है। उनसे मिलने पहुंचे सभी लोगों को उन्होंने दुआओं से नवाजा। इसके उपरांत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *