उसहैत में विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, 1.57 करोड़ से हुआ मंदिर का सौन्दर्यकरण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा उसहैत स्थित जिंद बाबा मन्दिर परिसर में आयोजित समारोह के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत 9 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया।
समारोह के दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत उसहैत का सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में पं० दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ₹2.14 करोड़, वंदन योजना के अन्तर्गत जिन्द बाबा मन्दिर परिसर के सौन्दर्यकरण के लिए ₹1.57 करोड़, राज्य सेक्टर पेयजल व्यवस्था योजना के तहत ₹1.51 करोड़ तथा राज्य सेक्टर सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत स्वीकृत ₹1.22 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत जूनियर हाईस्कूल का सौन्दर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। साथ ही ₹3 करोड़ की लागत से बनने वाले नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का लगातार ऐसे ही सहयोग व समर्थन मिलता रहा तो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ऐसे ही अनवरत चलते रहेंगे।

उसहैत में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह : जनमत एक्सप्रेस। 99976667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *