DM-SSP ने अटैना घाट का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना घाट का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीएम ने विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उसहैत के अटैना गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए डीएम एसएसपी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *