बदायूं में आत्महत्या की कोशिश; गंगा में कूदे अधेड़ की सिपाही ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कछला गंगा घाट पर शुक्रवार रात आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक अधेड़ की पुलिस की सतर्कता और कांस्टेबल की बहादुरी से जान बच गई।
अधेड़ ने कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। उसी समय रात्रि गश्त पर निकले कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह और कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बालियान मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल ने बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित निकाल लिया। पूछताछ में अधेड़ अपनी पहचान ठीक से नहीं बता पा रहा था। उसने अपना पता थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव रति नगला जिला अलीगढ़ बताया।
गंभीर हालत को देखते हुए पहले कछला के अस्थायी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया, जहां से अधिक नशे की हालत में उसे उझानी रेफर कर दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगाई थी। पुलिस की सक्रियता के कारण उसे सुरक्षित निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *