अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा का विदाई समारोह, ओमप्रकाश वर्मा को विदाई

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। शहर के अलापुर रोड स्थित गुड्डो लॉन में सेवानिवृत्ति विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ‌। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा की शाखा ब्लॉक जगत के तत्वाधान में आयोजित हुआ। जिसमें सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी उसावां/जगत ओमप्रकाश वर्मा के 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष में वरिष्ठ नागरिक सोनपाल सिंह (सेवा. प्र.अ.) की अध्यक्षता में एक
सेवानिवृत्ति विदाई /स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ बीआर अंबेडकर के प्रतिमा के सम्मुख मोमबत्ती प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर और नमन के साथ शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नवीन कुमार (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. सुनील कुमार के मालाएं पहनकर, शॉल एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत सम्मान करने के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी को लगभग 15 किलो वजन की पुष्पमाला पहनाकर, शॉल एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। साथ ही सभी साथियों द्वारा उपहार भेंट कर आपके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
वरिष्ठ नागरिक भीमसेन सागर, डी.पी. सिंह, राधेलाल बौद्ध, साहब सिंह, मुन्नालाल संत, डॉ मनवीर सिंह, अमित भास्कर, सत्येंद्र पाल सिंह, हरिनंदन, रामू तांवरे, आयोजक समिति डॉ हरीश कुमार दिनकर (जिलाध्यक्ष), अनिल सागर (जिला महामंत्री), रविंद्र ज्ञानी (जिला कोषाध्यक्ष), प्रमोद कुमार दिवाकर (प्रांतीय प्रसार मंत्री), डॉ महीपाल सिंह टंडन, दौलत राम (ब्लॉक अध्यक्ष जगत), नीटू सिंह, नरेशपाल सिंह, महेश, केशर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। डॉ राधेश्याम बिलाटिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने सभी का आभार प्रकट किया।

सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को सम्मानित करते हुए महासभा के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *