बदायूं में साइकिल सवार छात्र को कैंटर ने कुचला, शराब के नशे में था चालक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रविवार शाम खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार 11वीं के छात्र को अनियंत्रित कैंटर ने कुचल दिया।हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कैंटर चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर सराहा बघौली के पास कैंटर सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी अयाज (18 वर्ष) साइकिल से शाम करीब 4:30 बजे अपने खेत से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान बिसौली की तरफ से आए कैंटर ने बिसौली-सहसवान मार्ग पर स्थित पुरुषार्थ इंटर कॉलेज के सामने साइकिल सवार को कुचल दिया।

ग्रामीणों ने कैंटर चालक को पकड़ा…

हादसे के बाद कैंटर चालक भागने लगा। ग्रामीणों ने कैंटर का पीछा करते कैंटर सहित चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कैंटर चालक नशे की हालत में था। कैंटर से शराब का पौव्वा मिला है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अयाज को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। कैंटर को थाने में खड़ा करा दिया। परिजन के मुताबिक अयाज इकलौता पुत्र था। वह सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। उसकी मौत के बाद माता-पिता का बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *