नववर्ष पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जनपद के लोची नगला क्षेत्र में नववर्ष के पावन अवसर पर होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को गर्म कपड़े एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। जिससे शीत ऋतु में उन्हें राहत प्रदान की जा सके।
इसी क्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ कृष्णा सिंह के द्वारा समस्त उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न होने देने तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसआई इंद्रजीत, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, मुल्ताजी कादरी एवं पुरुषोत्तम मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक छवि वैश्य तथा केस वर्कर प्रीति चौहान उपस्थित रहीं।

जरुरतमंदों को गर्म कपड़े बांटते हुए संस्था के लोग : जनमत एक्सप्रेस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *