मक्का शरीफ रवाना हुए ज़ायरीनों का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में सऊदी अरब मक्का मदीना के मुबारक सफर (उमरा) को रवाना हुए ज़ायरीनों का जोरदार स्वागत किया गया।
सहसवान निवासी जुबैर अहमद परिवार सहित का मोहल्ला शाहबाजपुर वासियों ने इस्तकबाल किया। इस मौके पर इस्तक़वालिया प्रोग्राम का आयोजन हुआ। बहुत से लोगों ने फूल मालाएं डालकर व मिठाई खिलाकर उनका इस्तकबाल किया और कहा कि अल्लाह ताला अपने मुक़द्दस घर की हाजिरी सबको नसीब कराए।
इस मौके पर शाहिद खान, काशिफ अली खान, शमी अहमद, इसरार अहमद, सलमान मियां, नदीम मियां, शरिक खान, बबलू, रिजवान, दानिश, शिराज अहमद, अदनान, हिलाल, बब्बू, मन्नान, नदीम, वासिक, कलीम, रहबर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सहसवान में जायरीनों का स्वागत करते हुए लोग : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *