बदायूं में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी; पति की मौके पर मौत, पत्नी और मासूम बेटी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूं जनमत। उसावां थाना क्षेत्र के मारौरी गांव के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी कुलदीप (30) अपनी पत्नी सीमा (28) और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर पचदेवरा दीवान नगर से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान मरौरी गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सीमा और बेटी आराध्या घायल हो गईं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सीमा और आराध्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कुलदीप की मौत से परिवार में शोक की लहर है। सोमवार को कुलदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतक कुलदीप का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *