बदायूॅं जनमत। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊनगला निवासी शिवराम का बेटा गौरव अपने चाचा प्रकाश और चाची ऊषा के साथ ई-रिक्शा में सवार था। वे शाहजहांपुर के कलान में दावत में जा रहे थे।
रुकनापुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे पहले निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन गौरव को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के मेमो पर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में गौरव के चाचा-चाची को मामूली चोटें आई हैं।

