शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के प्रति समर्पण को किया नमन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शिक्षक दिवस के अवसर पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पड़ौआ, विकासखंड जगत में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का पुष्प, कलम एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया। संस्था की ओर से डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह एवं को-डायरेक्टर राधेश्याम ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान, मार्गदर्शन और समर्पण से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *