बदायूं में गंगा नहाने गए तीन बच्चे डूबे; एक किशोर का शव बरामद, दो की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश
बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में गर्मी के चलते गंगा नहाने गए तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए। ग्रामीणों और डायल पुलिस की मदद से एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो की तलान अभी भी जारी है। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
उसहैत थाना क्षेत्र का गांव खजूरा नगला पुख्ता गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। रविवार को गर्मी अधिक होने के कारण गांव के तीन बच्चे 1. केशव (9 वर्ष), 2 गुड्डे (10 वर्ष) पुत्रगण जमादार और 3. अखिलेश (11 वर्ष) पुत्र संतोष गंगा नदी में नहाने को गये थे। इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। तीनों बच्चे नहाते समय गहरे पानी की ओर चले गये। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए।
गंगा किनारे खड़े ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गये। इसी दौरान डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अखिलेश पुत्र संतोष का शव बरामद कर लिया गया। वहीं केशव और गुड्डे की तलाश जारी है।
सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *