बदायूं डीएम दफ्तर में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को उनकी जयंती के रूप में जिले भर में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, डीएम निधि श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। सभी ने राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका ईमानदारी से निभाने पर जोर दिया। कहां कि यहीं महान पुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं डीएम ने सभी को संविधान की प्रस्तावना का पाठन भी कराया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अच्छा सोचेंगे तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर ने गरीब व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते हुए समाज में समरसता व सामाजिक न्याय पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। यह दिन भारत में समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता के अमृत काल में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन 14 अप्रैल से आगामी 15 दिन, 28 अप्रैल 2025 तक ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ की टैगलाइन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव के रूप में किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को मनाने के लिए जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा डॉ आंबेडकर के विचारों को व्यवहार में लाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक चलाया गया।
उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नव भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी व गंभीरता से निभाने का आवाह्न किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर को एक युग पुरुष बताया।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *