अम्बेडकर जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने बाबा साहब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेकपुर स्थित अंबेडकर पार्क में भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क पहुंचे कर अंबेडकर जी के चित्र पर हार डालकर पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि आज के दिन हिन्दुस्तान में बाबा साहब ने जन्म लिया। जिन्होंने गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज के लिए जो संविधान लिखा, जिसकी वजह से देशवासियों को इंसाफ मिलता है। बाबा साहब जैसी महान शख्सियत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *