उसहैत में सांप के डसने से किसान की मौत; खेत में डसा, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। गुरुवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किसान की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी का है। गांव निवासी अवनीश कुमार (40 वर्ष) पुत्र सोनपाल माथुर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने मक्का के खेत में सिंचाई करने गए थे। खेत में काम करते समय उनके पैर में किसी जहरीले जीव ने काट लिया। उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वे तुरंत घर लौट आए और अपनी पत्नी को सांप द्वारा डसने की आशंका जताई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने अवनीश को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे अवनीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

मृतक अवनीश कुमार का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *