बदायूॅं जनमत। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद को बृहस्पतिवार शाम ढहा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर तहसील सदर की टीम ने यह कार्रवाई की।
दो जेसीबी मशीनों की मदद से ढांचे को गिराया जा रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई है। एसडीएम सदर कोर्ट ने 27 जून 2022 को बेदखली का पहला आदेश दिया था। इसके बाद तहसील सदर न्यायालय ने 21 मई 2026 को पुनः बेदखली का आदेश जारी किया। इन आदेशों के बाद अवैध भवन खाली कराने के लिए तीन नोटिस चस्पा किए गए थे। अब ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।


