ई-पंजीकरण प्रणाली का विरोध; बदायूं में दस्तावेज लेखकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ई पंजीकरण प्रणाली के विरोध में उप निबंधक कार्यालय सदर के समस्त दस्तावेज लेखकगण ने प्रांतीय आवाहन पर एक ज्ञापन सहायक निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानानंद पांडे बंगाली बाबू ने कहा कि समस्त दस्तावेज लेखक परिवार इस प्रणाली का विरोध करता है। आने वाले समय में इस प्रणाली से बेरोजगारी बढ़ेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लेखक भारत भूषण और वरिष्ठ लेखक कौशल नंद पांडे उर्फ ललन पांडे ने कहा कि इससे देश को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दस्तावेज लेखक जोगेंद्र सिंह शाहजी ने कहा कि पंजीकरण प्रणाली 2024 के बारे में सरकार अपनी मंशा साफ करे और कहे कि हमारे साथ अन्याय नहीं होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा इस प्रणाली का हम विरोध करते हैं और अगर हम लोगों को नहीं सुना गया तो आंदोलन का रूप ले सकता है।
इस अवसर पर सहायक महानिदेशक निबंध डीआईजी के मौर्य ने उप निबंधक सदर प्रथम सैयद नदीम रज़ा, सदर द्वितीय मोहम्मद वसीम अंसारी की मौजूदगी में ज्ञापन लिया। इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा, अशोक सक्सेना, मुकेश बाबू शाह, विशेष यादव, हितेंद्र सिंह, राकेश पांडे, उमेश कश्यप, अमित कश्यप, प्रमोद दीक्षित, प्रदीप यादव, महेंद्र पाल, शहंशाह आलम, प्रदीप शर्मा, मोहम्मद हफीज, रामनाथ पाल, कुसुम यादव, अजय सागर, चेतन कुमार सिंह, सतीश चंद्र सिंह, धीरज, सुधीर, संजीव सक्सेना, गुड्डू प्रजापति, विपिन चंद्रधर, गौरव शर्मा, अंकित पांडे, दिलीप सक्सेना, देवेश कुमार सिंह, राजकुमार पांडे, ए राहुल यादव, अमित चतुर्वेदी, रूपेंद्र राठौर, महिपाल, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद सक्सेना, दीपक सक्सेना, दीपू, भगवान दास, यतेंद्र बंसल, आरेंद्र शर्मा, कुसुम यादव, संजय यादव, सुधीर संविधान, संतोष श्रीवास्तव, रोहित यादव, राजू यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *